गुस्से में आदमी कुछ भी कर सकता हैं। अब इंदौर के एक व्यक्ति को ही ले लीजिए जिसने पत्नी के झगड़कर मायके जाने के बाद अपनी ससुराल को उड़ाने का ही प्लान बना डाला। उसने ससुराल में धमाका करने के लिए एक दो नहीं पूरे 11 देशी बम बना डाले। लेकिन यह अपने प्लान को अंजाम नही दे सका और उसे पुलिस ने गिफ्तार कर लिया।
मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को पुलिस ने चंदन नगर इलाके से जगदीश बारगी नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से डेटोनेटर, जिलेटिन छड़े और बम बनाने में काम आने वाली वायर बरामद की गई।चंदन नगर थाने के प्रभारी अजय कैथवास ने बताया कि जगदीश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है और वो अपने मायके कलारिया गांव में रहती है। इसी बात से चिढ़कर जगदीश अपने ससुरालियों को सबक सिखाना चाहता था।
ससुराल में धमाका करने के इरादे से ही उसने जिलेटिन से 11 देशी बम बनाए। जगदीश एक निर्माण कंपनी में काम करता था और देशी बम बनाने के लिए उसने जिलेटिन वहीं से चुराया था।
1 टिप्पणियाँ:
nice
एक टिप्पणी भेजें