बढ़िया धंधा है कनाडा में चोरी करना
कनाडा में चोरी करना फायदेमंद हो सकता है। यहां पर किसी चोर को तब तक सजा नहीं हो सकती जब तक कि उसे चोरी करते रंगे हाथों न पकड़ा जाए।
चीनी मूल के एक दुकानदार डेविड चेन ने मई 2009 में अपनी दुकान में चोरी करने वाले एक चोर का पीछा किया था और फिर पुलिस के आने तक उसे बांधे रखा था। उन्हें इस मामले में अब तक अदालती सुनवाई का सामना करना पड़ रहा है।
चेन की गलती यह थी कि उन्होंने चोर बेनेट को रंगे हाथों नहीं पकड़ा था बल्कि उनकी दुकान में चोरी के एक घंटे बाद उसे पकड़ा था। कनाडाई प्रेस के मुताबिक कानून कहता है कि एक नागरिक की गिरफ्तारी तभी हो सकती है जब कि उसे कोई गलत काम करते हुए रंगे हाथों पकडा जाए।
इस मामले में चोर ने चोरी करने की अपनी गलती को तो पहले ही स्वीकार कर लिया लेकिन यह भी कहा है कि वह दुकानदार के कृत्य से प्रताड़ित हुआ। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बैनेट ने अदालत को बताया कि जब वह भाग रहा था तो तीन लोगों ने उसका पीछा किया। उन्होंने उसे बांधा और उसके साथ मारपीट भी की।
बैनेट ने बताया कि जब कुछ मिनटों बाद पुलिस वहां पहुंची तब उसने राहत की सांस ली। चेन ने बताया कि उनकी दुकान में हमेशा ही चोरी होती रहती है लेकिन पुलिस उन्हें चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से रोकती है.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें