मशहूर संगीतकार इस्माईल दरबार का कहना है कि खरीदने से आस्कर जैसे अवार्ड भी मिल जाते हैं लेकिन असली आस्कर अवार्ड तो जनता के दिल में जगह बनाना है.
एक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने आए इस्माइल दरबार ने चर्चा के दौरान कहा कि संगीतकार के लिये सबसे बडा अवार्ड जनता के दिल में अपनी जगह बनाना है.
शिवसैनिकों और मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र में किये जा रहे बवाल पर उनका कहना है कि सबसे पहले हम सब भारतीय हैं और राजनीतिज्ञ अपनी कुर्सी की लड़ाई के लिए हमें धर्म और क्षेत्रीयता के आधार पर बांटते रहते है. बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के हस्तक्षेप के सवाल पर इस्माइल दरबार का कहना था कि जब देश के बड़े मंत्री ही अंडरवर्ल्ड की मदद कर रहे हों तो बॉलीवुड की भी मजबूरी हो जाती है.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें